Khnoor: गुरहा जग्गीर में गूंजी ‘मन की बात’, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का संदेश

Sunday, Aug 30, 2026-03:06 PM (IST)

अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  अखनूर के गुरहा जग्गीर में रविवार को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक रूप से प्रसारण सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नशामुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी और आधुनिक खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों से विकसित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया तथा विकसित, सशक्त और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए