ग्रेटर कैलाश के वार्ड 68 पहुंचीं JMC कमिश्नर! इलाके की समस्याओं का लिया जायजा
Friday, Oct 30, 2026-03:07 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जम्मू में जम्मू नगर निगम (JMC) की कमिश्नर आयुषी सूदन ने ग्रेटर कैलाश इलाके के वार्ड नंबर 68 का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इलाके में नागरिक सुविधाओं और स्थानीय स्तर पर लोगों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।
दौरे के दौरान क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, गलियों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिया गया। कमिश्नर के इस दौरे से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वार्ड में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
