Jammu Weather: दिन में धूप रात में कड़ाके की ठंड... जानें 26 फरवरी तक मौसम का हाल
Thursday, Feb 19, 2026-12:24 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मौसम ने करवट बदलते हुए साफ और सुहावना रूप दिखाया। आज जम्मू में मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह जल्द ही लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में आज अधिकतम तापमान लगभग 26-28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस या उससे थोड़ा ऊपर रह सकता है। घाटी में भी मौसम स्थिर है, लेकिन रात में ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने फरवरी के अंत तक (कम से कम 26 फरवरी तक) जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं जताई है। ज्यादातर दिनों में मौसम शुष्क और स्थिर रहेगा, साथ ही दिन के तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
किसानों और बाहरी गतिविधियों में लगे लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस साफ दौर का फायदा उठाएं, लेकिन रात में ठंड से बचाव के उपाय जरूर अपनाएं। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों से राहत मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
