पुलिस ने कुख्यात अपराधी को PSA के तहत किया गिरफ्तार

3/23/2024 11:40:33 AM

आर.एस.पुरा: जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से नामी अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने आर.एस. पुरा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा उसे सैंट्रल कोट भलवाल जेल में बंद कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अंकुश कुमार उर्फ पुत्र बारू राम निवासी खाना चक्क तहसील आर.एस. पुरा के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें :  अचानक तालाब में गिरा बच्चा, बचाने गई मां भी डूबी और फिर...

डी.एस.पी. आर.एस. पुरा निखिल गोगना ने बताया कि पुलिस रिकार्ड अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकद्दमे दर्ज हैं। उसे पुलिस द्वारा कई आपराधिक मामलो में कई बार गिरफ्तार किया गया लेकिन उसने खुद को न बदलते हुए भविष्य में अपनी आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं। इसके मद्देनजर पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार करने के बाद जिलाधीश जम्मू के समक्ष पेश किया। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ पी.एस.ए. लगाने की सिफारिश की, जिसे जिलाधीश ने मान लिया। गौरतलब है कि गत सप्ताह भी पुलिस ने एक आरोपी पर पी.एस.ए. लगाकर उसे जेल में बंद कर दिया था।
 

Sunita sarangal

Advertising