जम्मू पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

3/30/2024 12:15:02 PM

जम्मू: दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित करने व घरेलू हिंसा के आरोपी व्यक्ति के विदेश भागने के प्रयास को जम्मू पुलिस ने विफल कर दिया गया। आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को लेकर ताजा Update, जारी हुई एडवायजरी

जानकारी के अनुसार सतवारी के हक्कल निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सुशील और उसकी सास उसे निरंतर दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस पोस्ट चट्ठा की ए.एस.आई. कुलबीर कौर के नेतृत्व में हुई जांच में दर्ज ब्यानों व गवाहों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जम्मू छोड़ कर विदेश जा रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए एस.एस.पी. जम्मू द्वारा आरोपी के खिलाफ लूक आउट सकुर्लर जारी किया जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

Sunita sarangal

Advertising