Drug Smuggler पर जम्मू पुलिस का Action, कुर्क की लाखों की संपत्ति

4/22/2024 9:58:43 AM

जम्मू: पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थ के एक कथित तस्कर की लाखों रुपए की चल संपत्ति कुर्क की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खौर के हमीरपुर गांव का निवासी अनिल सिंह उर्फ ‘फुर्तीला' जम्मू के संभागीय आयुक्त के आदेश पर हाल ही में मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी ‘एन.डी.पी.एस.' अधिनियम के तहत हिरासत में लिए जाने के बाद वर्तमान में जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें :  शराब के नशे में धुत्त पुलिस कर्मियों का कांड, महिला और उसके पति को थाने में ले जाकर...

उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एस.यू.वी.) शामिल है। उन्होंने बताया कि संपत्ति की पहचान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से अर्जित लाभ के रूप में की गई है। इसका खुलासा अखनूर उप-सब डिवीजन की पुलिस टीम द्वारा की गई गहन जांच के दौरान हुआ था। अधिकारी ने कहा कि 2011 और 2023 के बीच सिंह अखनूर थाने में रणबीर दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज 5 मामलों में आरोपी है।

Sunita sarangal

Advertising