जम्मू नगर निगम का दुकानदारों पर Action, लगाया हजारों का जुर्माना

3/19/2024 10:34:28 AM

जम्मू: जम्मू नगर निगम द्वारा सोमवार को शहर के वार्ड नंबर 16 और 17 में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उन पर हजारों का जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir News : नार्को-आतंकवाद को फंड देने वालों के खिलाफ SIA का Action

जानकारी के अनुसार टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों पर 6000 रुपए का जुर्माना किया। अभियान के दौरान निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन को बेचना बंद करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा और प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अभियान में निगम के अधिकारी विजय कुमार, सुभाष चंद्र, राजकुमार शर्मा, सनी खोखर व अन्य शामिल थे।

Sunita sarangal

Advertising