Kashmir में सर्दी ने दी दस्तक, Gulmarg में पारा -1.6°C तक लुढ़का

Saturday, Nov 14, 2026-11:40 AM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पूरी घाटी में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कश्मीर में गुलमर्ग में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मैदानी इलाकों में शोपियां सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के ताजा आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री अधिक है। इसी तरह काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4 डिग्री अधिक) और कुपवाड़ा में 4.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा (जबकि सामान्य तापमान 2.2 डिग्री होता है), वहीं गुलमर्ग में तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।

अन्य स्थानों की बात करें तो, शोपियां में 0.9 डिग्री, सोनमर्ग में 2 डिग्री, कुलगाम में 4.4 डिग्री, गांदरबल में 6.3 डिग्री, बारामूला में 7.3 डिग्री और बांदीपोरा में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग में, जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बनिहाल में 6 डिग्री, भद्रवाह में 3.8 डिग्री, बटोत में 7.8 डिग्री, कटरा में 13.8 डिग्री और कठुआ में 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News