J-K Weather Update : गर्मी और उमस से परेशान जम्मू के लोग, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Tuesday, Sep 10, 2024-03:10 PM (IST)

जम्मू: जम्मू संभाग में बीते दिनों हुई बारिश के बाद गर्मी ने एक बार फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दिन की शुरूआत में ही लोगों को सूर्य देव के दर्शन हो गए। इसके बाद 10 बजे तक पूरे संभाग में तेज धूप निकल गई। लोग दिन भर गर्मी, तेज धूप और उमस से परेशान रहे। दोपहर के समय शहर के बाजार व चौक चौराहे सूने दिखे। पार्कों में भी लोगों की रौनक कम रही। तेज धूप के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। शाम के समय कई लोगों को शहर की पार्कों में घूमते देखा गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन तक जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News