Jammu-Kashmir: अब इन नेताओं ने थामा BJP का दामन, पार्टी ने किया जोरदार स्वागत

3/6/2024 1:23:31 PM

पुंछः केंद्र सरकार द्वारा पहाड़ी कबीले के लोगों को जनजाति का दर्जा दिए जाने से खुश पहाड़ी कबीले के नेताओं ने जम्मू में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, जिनमें पहाड़ी एंप्लाइज फोर्म के अध्यक्ष लोकेश शर्मा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन कुमार सेवानिवृत्त नृत्य सैनिक जुगल किशोर और उनके के साथियों ने जम्मू में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, जिसके बाद आज पुंछ पहुंचने पर पहाड़ी कबीले के लोगों और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके उपरांत कृष्ण चंद्र पार्क से एक रैली निकालकर इन सभी पहाड़ी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय तक लाया गया। 

इन पहाड़ी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए की जी-जान से कार्य करेंगे और उनकी पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ेंः- अकालगढ़ कबीले का जवान पुंछ में शहीद, देश की रक्षा करते पिया शहादत का जाम

Neetu Bala

Advertising