J&K चुनावों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे सुरक्षाबल

Saturday, Sep 14, 2024-02:55 PM (IST)

अखनूर(रोहित): परगवाल विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को जम्मू जिले के ग्रामीण इलाकों में रूट मार्च निकाला। पुलिस चौकी इंचार्ज दीप शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों खौड़, अखनूर, परगवाल में रूट मार्च निकाले गए। वहीं परगवाल में पुलिस और बी.एस.एफ. के जवानों ने सीमा के साथ लगते गांवों में संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया।

यह भी पढ़ें :  PM Modi की डोडा रैली, कहा - तीन खानदानों ने मिलकर जम्मू-कश्मीर को बर्बाद किया

इस अभियान का मकसद चुनावों को शांतिपूर्वक करवाना है और लोगों को यह संदेश देना है कि सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक माहौल है। सुरक्षाकर्मी 24 घंटे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है यदि आम लोगों को किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी या व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सभी लोगों को क्षेत्र में जागरूक रहने की जरूरत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News