Jammu-Kashmir में तबादलों का खेल जारी, मार्च के अंत तक हो सकती चुनाव आचार संहिता लागू

3/11/2024 3:59:31 PM

जम्मू: केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले तबादलों का खेल जारी है। प्रदेश में लगभग सभी आई.ए.एस. और कई जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ का तबादला पहले ही किया जा चुका है। अब विभागीय स्तर पर प्रतिदिन तबादले हो रहे हैं।

श्रीनगर जिले में रविवार को 104 पुलिस अधिकारियों के तबादले को देखते हुए उन्हें रिलीव कर 11 मार्च सोमवार से नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए। वहीं पुंछ जिले में एस.एस.पी. ने 28 अधिकारियों का तबादला किया हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. सईद आबिद रशीद शाह ने कश्मीर में 14 व जम्मू संभाग में 45 डाक्टरों का तबादला किया है। ऐसा ही हाल अन्य विभागों का भी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चुनाव आचार संहिता इस महीने के अंत तक लागू होना संभव है।

ये भी पढ़ेंः- दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे: केवल 6 घंटे में पहुंचेंगे माता वैष्णों देवी, पढ़ें Route और कैसा होगा Street map

Neetu Bala

Advertising