J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में बदल जाएगा मौसम... पूरे सप्ताह बारिश के आसार

Monday, Feb 17, 2025-01:40 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  जम्मू-कश्मीर में  इस बार की सर्दियों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है । इस साल सर्दियों में कम बर्फबारी व बारिश के कारण तापमान में वृद्धि देखी गई है।  फरवरी के महीने में ही दिन के समय गर्मियों जैसा महसूस होने लगा है। कोई शक नहीं यहां पर रात के समय में तापमान में गिरावट आ जाती है और ठंड हो जाती है, लेकिन तापमान के अधिक व कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिससे लोगों को वर्षा का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य या सामान्य से नीचे चल रहा है, जिससे रात में ठंड ज्यादा रहती है।

बन रहे बारिश के आसार

दिन में धूप खिलने पर गर्मी का अहसास होने लगता है, लेकिन रात को ठंड ज्यादा रहती है। साथ ही यह भी खबर सामने आई है कि इस सप्ताह बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे, जिससे उच्च पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी एवं निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार बनते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः  Kashmir तक हवाई सेवा को मिली मंजूरी, जानें कौन-सा होगा Route

जम्मू का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सामान्य तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा, तो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री , न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री दर्ज किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News