J&K : जम्मू कश्मीर के बारामुल्ला में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

Saturday, Aug 22, 2026-09:54 PM (IST)

बारामुल्ला (रेज़वान मीर): बारामुल्ला के चक्लू इलाके में यावर मोटर्स के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। बाद में घायलों में से एक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, JK05P-2284 नंबर की मोटरसाइकिल की JK05F-6564 नंबर के डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में अज़ान अली सोफी (25), निवासी चक्लू, और मुदस्सिर अली सोफी (24), पुत्र मोहम्मद सोफी, निवासी चक्लू घायल हुए।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जीएमसी बारामुल्ला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। डंपर को कथित तौर पर आज़ाद अली मल्ला पुत्र गुलाम दीन मल्ला, निवासी शिवारी चला रहा था। हादसे के संबंध में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए