J&K: "1.5 करोड़ से बदलेगी पुरानी रेल की तस्वीर... आखिर क्यों खास है ये जगह?", पढ़ें...
Saturday, Apr 19, 2025-05:05 PM (IST)

आर.एस. पुरा (मुकेश): जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह ने शनिवार को आर.एस. पुरा कस्बे के वार्ड नंबर 11 स्थित पुराने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस अवसर पर एसडीएम आर.एस. पुरा अनुराधा ठाकुर के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान विधायक ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और दो गलियों का उद्घाटन भी किया।
विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को हेरिटेज (विरासत) स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 1.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से स्टेशन की तस्वीर बदलेगी और यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर उभरेगा।
ये भी पढ़ेंः Jammu में बिगड़ सकते हैं हालात, High Alert जारी
विधायक ने स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि देश के विभाजन से पूर्व, जब जम्मू-कश्मीर में रेल सेवा पूरी तरह से चालू नहीं थी, उस समय लाहौर और सियालकोट से आने वाली ट्रेनें आर.एस. पुरा होते हुए जम्मू पहुंचती थीं। उस दौर में पठानकोट रेलवे स्टेशन रेल सेवा का प्रारंभिक बिंदु था। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी एक बार इस मार्ग से यात्रा करते हुए आर.एस. पुरा पहुंचे थे, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।
ये भी पढ़ेंः Heavy Rain : आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
डॉ. नरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि सरकार आर.एस. पुरा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में आर.एस. पुरा-जम्मू सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here