J&K: जम्मू कश्मीर के इस इलाके में दिखे संदिग्ध, सेना ने घेरा पूरा इलाका, तलाश जारी
Sunday, Aug 16, 2026-07:25 PM (IST)
उधमपुर: उधमपुर जिले के रामनगर के जोफर इलाके में सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया है। बताया जा रहा है कि इलाके में 2 से 3 अज्ञात संदिग्धों की संदिग्ध गतिविधि की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। संभावित खतरे को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा बल संदिग्धों की तलाश में इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
ऑपरेशन की निगरानी के लिए उधमपुर-रियासी रेंज के DIG और उधमपुर के SSP समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा बल हर संभावित जगह की तलाशी लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने में जुटे हैं।
