J&K: खौर में आसमान से आई संदिग्ध चीज ने चौंकाया! खेत में मिलते ही मचा हड़कंप
Wednesday, Nov 18, 2026-01:41 PM (IST)
खौर ( दिनेस ठाकुर ) : जम्मू-कश्मीर के खौर इलाके में उस समय हलचल मच गई, जब खौर कालियान के गमीरपुर सिधर रोड स्थित एक खेत में हवाई जहाज के आकार का एक गुब्बारा मिला। गुब्बारे पर अंग्रेजी में ‘PIA’ लिखा हुआ था। जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को तहसील खौर निवासी दर्शन सिंह के बेटे साहिल सिंह की जमीन के पास खेत में यह गुब्बारा देखा गया। गुब्बारे को देखकर साहिल सिंह को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे की जांच करने के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में गुब्बारे से कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
