J&K: तहसील कार्यालय में बड़ी लापरवाही, छत पर तिरंगा देख भड़के लोग, जमकर हंगामा
Friday, May 22, 2026-04:02 PM (IST)
आर.एस.पुरा ( मुकेश ) : सरकार की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत तहसील कार्यालय आर.एस. पुरा की छत पर भी तिरंगा लगाया गया था, लेकिन अब उक्त तिरंगा फट चुका है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है तथा उसका इस तरह फटा हुआ रहना तिरंगे का अपमान माना जा रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया था तो उसे तुरंत बदलना चाहिए था।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाए तथा जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही फटे हुए तिरंगे को तुरंत हटाकर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए ताकि देश की भावनाओं का सम्मान बना रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
