जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद रणजी ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, CM उमर ने किया बड़ा ऐलान

Saturday, Feb 28, 2026-05:12 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ी घोषणा करते हुए रणजी ट्रॉफी जीतने पर टीम को बधाई दी है। 67 साल बाद यह खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली जम्मू-कश्मीर टीम और उसके सहयोगी स्टाफ को 2 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह जीत जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के इतिहास का स्वर्णिम पल है। टीम ने अपने घरेलू मैदान पर कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए “वॉटरशेड मोमेंट” बताते हुए कहा कि इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में गर्व और खुशी की लहर है।

उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और टीम भावना की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि टीम के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ियों से जुड़े नियमों के तहत सरकारी नौकरी का लाभ भी दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 67 साल के लंबे इंतजार के बाद रणजी ट्रॉफी का जम्मू-कश्मीर पहुंचना प्रदेश के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News