J&K : IPL मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी नकदी गिरफ्तार

Wednesday, Apr 02, 2025-12:23 AM (IST)

जम्मू :  अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी नगर पुलिस स्टेशन ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो अवैध जुआ चला रहे थे। विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जम्मू के शास्त्री नगर में छापेमारी की और एक सट्टेबाजी के धंधे का भंडाफोड़ किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को एक कमरे में चार व्यक्ति मिले, जहां एक एलईडी टीवी पर लाइव आईपीएल मैच दिखाया जा रहा था। मौके से ₹2 लाख नकद, 08 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप और 05 नोटबुक्स बिस्तर पर बिखरी हुई पाई गईं। आरोपी पैसे और उपकरणों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। भागने की कोशिश करते समय उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीर सिंह स्लथिया , करण स्लथिया, राजेश स्लथिया, आदिश रैना के रूप में हुई है, जिनसे 2 लाख की नकदी, 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटाप, 5 नोटबुक्स, 1 एल.ई.डी. टी.वी. बरामद किया है।  छापेमारी के बाद सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद सामग्री को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया। पुलिस स्टेशन गांधी नगर में मामला FIR नंबर 78/2025 U/S 112 BNS दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News