J&K: बाढ़ ने बर्बाद की सेब की फसल, सड़कों पर रुल रही साल भर की मेहनत

Wednesday, Sep 17, 2025-04:47 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर ( तनवीर )  :   जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण सेब व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन और सड़क बंद रहने के कारण हजारों ट्रकों में लदे सेब लंबे समय तक खड़े रहने से सड़ गए है।

बीते माह 26 तारीख को हुई भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से यह मुख्य मार्ग बाधित रहा, जिससे सेब के ट्रकों को जगह-जगह जाम में फंसना पड़ा। इससे किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि पेटियों में रखे गए सेब सड़ने और खराब हो गए।

PunjabKesari

कश्मीर घाटी के किसानों की फसल लागत भी पूरी नहीं हो पाई क्योंकि सेब खराब होने के कारण व्यापारिक मूल्य में गिरावट आई। वहीं, जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में खराब सेब की भरमार हो गई है और बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारी भी इन खराब सेबों की खरीदारी करने से कतराने लगे हैं। नतीजतन, कई व्यापारी अपने खराब हुए सेब सड़कों पर फेंकने को मजबूर हैं।

नका कहना है कि यदि प्रशासन और ट्रैफिक विभाग ने सही समय पर मार्ग संचालन सुनिश्चित किया होता तो इतने बड़े नुकसान से बचा जा सकता था। दोनों तरफ से ट्रैफिक खोलने की वजह से जाम की स्थिति बनी रही और ट्रक कई दिन तक रास्ते में फंसे रहे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News