J&K: LOC पर फिर भड़की बारूद की आग, क्या बढ़ रहा युद्ध का खतरा ?
Saturday, May 03, 2025-11:51 AM (IST)

जम्मू/श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा ( LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए लगातार 9वीं रात बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की गई जिसका भारतीय सेना के जवानों ने संयमित एवं आनुपातिक तरीके से जवाब दिया।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सीमा पर लगातार 9वीं बार बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Jammu के लोगों के लिए बड़ी राहत, Railway ने ये Trains फिर की शुरू
गत 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के उपरांत भारत द्वारा कुछ कदम उठाए जाने की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी घटनाक्रम में 24 अप्रैल को भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कुछ ही घंटों बाद दोनों पड़ोसी देशों में तनाव लगातार बढ़ता चला जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here