J&K : जम्मू कश्मीर सहित भारत में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

4/4/2024 10:46:05 PM

जम्मू :  जम्मू कश्मीर सहित भारत के हिस्सों में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग डरे, सहमे नजर आए और घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। इससे पहले बुधवार को ताइवान में भूकंप के तेज झटके लगे थे।
 

Subhash Kapoor

Advertising