J&K: POCSO के मामले में वांटिड आरोपियों पर शिकंजा, 3 दिन बाद किए गए गिरफ्तार
Wednesday, Aug 26, 2026-02:18 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की सेंट्रल जेल से POCSO के अलग-अलग मामलों में आरोपी दो लोग, जेल से भाग गए थे , जिन्हे पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 23 अगस्त को जेल से भाग गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
आरोपियों की पहचान मुख्तार अहमद गुज्जर (पिता मोहम्मद रफीक गुज्जर, निवासी सांगलन चित्तरगुल, अनंतनाग) और फरमान खान (पिता अब्दुल गनी खान, निवासी सदनपोरा रेगिस्तान) के तौर पर हुई है।
मुख्तार पर सौरा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 20/2026 के तहत BNS की धारा 137(2) और 65(1) और POCSO एक्ट की धारा 3/4 के तहत आरोप हैं। वहीं, फरमान खान लार पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 19/2026 के मामले में वांछित है, जिसमें BNS की धारा 137(2) और 87 और POCSO एक्ट की धारा 3/4 लगाई गई हैं।
अधिकारी ने बताया कि उनके भागने की परिस्थितियों की आगे जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
