J&K : भाजपा ने जम्मू कश्मीर में दो नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी,  पढ़ें पूरी खबर

Sunday, Oct 13, 2024-09:32 PM (IST)

जम्मू : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जम्मू कश्मीर में दो बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने जम्मू कश्मीर में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचवि अरुण सिंह की तरफ से पत्र जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि जम्मू कश्मीर में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु उक्त दोनों नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News