JK Assembly में हंगामा जारी, BJP का वॉकआउट, स्पीकर ने दिया आश्वासन
Wednesday, Feb 04, 2026-02:58 PM (IST)
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में आज तीसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। उपराज्यपाल के भाषण पर पर्याप्त समय न दिए जाने से नाराज़ होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर स्पीकर के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

भाजपा विधायकों का कहना था कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए पूरा समय नहीं दिया जा रहा है, जिससे वे नाराज़ हैं। वॉकआउट के बाद विधायक विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस बीच गुनेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक नजीर अहमद खान ने स्पीकर से आग्रह किया कि भाजपा विधायकों को दोबारा सदन में बुलाया जाए।
इसके बाद स्पीकर ने नजीर अहमद खान, सलमान सागर समेत अन्य दो विधायकों को भेजकर भाजपा विधायकों से बातचीत करवाई। नजीर अहमद खान ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा से मुलाकात कर कहा कि स्पीकर ने उन्हें भेजा है और भाजपा की सभी मांगें मान ली गई हैं। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि विधानसभा में भाजपा विधायकों को उनका पूरा समय दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
