J&K: सारी रात भालू करता रहा संघर्ष... आखिरकार हुई दर्दनाक मौ*त,  रेस्क्यू ऑपरेशन पर उठे सवाल?

Saturday, Nov 28, 2026-07:28 PM (IST)

गंदेरबल ( मीर आफ़ताब ) :  गांदरबल के कंगन इलाके से वन्यजीव विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक दुखद मामला सामने आया है। स्टोन क्रशर रोड स्थित छान मोहल्ला, कचनाम्बल के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में एक बड़ा भालू पानी की टंकी में गिर गया। आशंका जताई जा रही है कि भालू रात के समय टंकी में गिरा था और सुबह स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी।

जानकारी के अनुसार, भालू करीब 12 घंटे तक पानी की टंकी में फंसा रहा और बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता रहा। बताया जा रहा है कि जब वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब भालू जिंदा था, लेकिन काफी देर तक चले संघर्ष के बाद उसकी मौत हो गई।

इस घटना ने वन्यजीव विभाग की रेस्क्यू तैयारियों और मौके पर तैनात कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि यदि रेस्क्यू टीम को जानवरों को सुरक्षित तरीके से निकालने, ट्रैंक्विलाइज करने और आपात स्थिति से निपटने की पर्याप्त ट्रेनिंग नहीं दी गई है, तो ऐसे संवेदनशील अभियानों को कैसे अंजाम दिया जा सकता है?

वन्यजीवों का रेस्क्यू केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि इसके लिए विशेष प्रशिक्षण, उचित उपकरण और त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है। इस घटना के बाद वन्यजीव विभाग की तैयारियों और रेस्क्यू प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने की जरूरत महसूस हो रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News