J&K : घुसपैठ की कोशिश नाकाम! लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सहित 4 आतंकियों की मौत

Monday, Oct 12, 2026-08:45 PM (IST)

पुंछ (धनुज) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादी लैंडमाइन विस्फोट में मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद आतंकवादियों का एक समूह कृष्णा घाटी (KG) सेक्टर के नंगी टकरी इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वे एक बारूदी सुरंग क्षेत्र की चपेट में आ गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि चारों आतंकवादियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में हुई है। ये सभी पीओजेके (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर) के पुंछ जिले की हजीरा तहसील के मंडला और मदारपुर के निवासी बताए गए हैं। मोहम्मद फैजान को लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर बताया गया है।

गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में बड़े पैमाने पर बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकवादी अक्सर इन क्षेत्रों को पार करते समय इनकी चपेट में आ जाते हैं। मामले में अन्य जानकारी का इंतजार है।


मामले में अन्य जानकारी का इंतजार है।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News