जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को जारी हुए निर्देश, करना होगा यह काम

Thursday, May 08, 2025-07:12 PM (IST)

अरनिया (मुकेश) : सीमावर्ती क्षेत्र अरनिया में सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस क्रम में पूर्व सरपंच बलबीर कौर और थाना प्रभारी दिलावर लखोत्रा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News