Amarnath यात्रा से पहले प्रशासन का अहम कदम, यात्रियों को मिलेगी राहत
Tuesday, Jun 24, 2025-03:30 PM (IST)

जम्मू (मोहित शर्मा/तनवीर): अमरनाथ यात्रा से पहले प्रशासन ने एक अहम कदम उठाते हुए भगवती नगर इलाके में पिछले लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत आज से करवा दी है। यह सड़क जम्मू यात्री बेस कैंप को तालाब तिल्लो इलाके से जोड़ती है। इसी मार्ग पर महिला कॉलेज, बस यार्ड और नगर निगम का डंपिंग स्टेशन भी स्थित हैं, जिससे इस सड़क का महत्व और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की खराब हालत को लेकर शिकायत की थी। साथ ही, पंजाब केसरी ने भी इस मुद्दे को उठाया था। अब जब अमरनाथ यात्रा निकट है, प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
स्थानीय नागरिकों ने सरकार का धन्यवाद किया है, और विशेष रूप से जम्मू वेस्ट के विधायक अरविंद गुप्ता, वार्ड के पार्षद सुच्चा सिंह और डीसी जम्मू का आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि इस सड़क के बन जाने से न केवल आम लोगों को, बल्कि यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here