J&K: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस ने कसा शिकंजा

Saturday, Feb 07, 2026-04:42 PM (IST)

ऊधमपुर (दीपक): ऊधमपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए सलाथिया चौक पर नाका लगाया। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले कई दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला ऊधमपुर पुलिस यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए रोज़ाना अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज सलाथिया चौक पर कार्रवाई की गई।

नाके के दौरान कई वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि कुछ को नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News