कश्मीर में भारी बारिश का कहर, डूबने की कगार पर यह इलाका

4/16/2024 10:07:43 AM

गांदरबल(मीर आफताब): कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके कारण जहां कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं, वहीं गांदरबल जिले के रामवारी गुंड में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

यह भी पढ़ें :  श्रीनगर में घटा दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 3 students की गई जान

जानकारी के अनुसार रामवारी गुंड में रात के दौरान लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया। मकान और घर के आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बीच नुकसान का पता चलते ही एस.डी.आर.एफ., नजदीकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया, जिसके बाद जे.सी.बी. मशीनों को मौके पर लाया गया और कीचड़ को साफ किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घरों में पानी घुसने से सारे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है।

Sunita sarangal

Advertising