घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, Jammu Kashmir पर बरसेगा गर्मी का कहर
Tuesday, Apr 21, 2026-10:46 AM (IST)
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। अब पूरे क्षेत्र में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा। श्रीनगर में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विभाग के अनुसार जम्मू में तापमान में 1 से 2 डिग्री और श्रीनगर में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि 23 अप्रैल तक सभी कृषि गतिविधियां जारी रखें। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्टेशनों पर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। 23 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 24 और 25 अप्रैल को जम्मू में हल्की बारिश जबकि श्रीनगर और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
