J&K: खुदाई में मिले हथगोलों को किया गया तबाह, धमाकों की आवाज से सहमे लोग

Sunday, Nov 15, 2026-07:48 PM (IST)

 बारामूला ( रेज़वान मीर ) :  उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दरहामा इलाके में रविवार को तब हड़कंप मच गया था जब पानी की पाइपलाइन बदलने के काम के दौरान एक बाग से तीन जिंदा और जंग लगे हथगोले बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, पानी की सप्लाई पाइपलाइन बदलने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान एक पॉलीथिन बैग में लिपटे तीन हथगोले मिले। ये हथगोले एक स्थानीय बाग से बरामद हुए। 

सूचना मिलते ही बारामूला की बम निरोधक टीम (BDS) मौके पर पहुंची थी अब मिली जानकारी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों हथगोलों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया है। इस दौरान हुए धमाकों के दौरान पूरा इलाका गूंज उठा, लोगों में दहशत देखी जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में एहतियात बरती जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News