Shopian में फिर हुई ओलावृष्टि, बागों और फसलों को नुकसान की आशंका
Saturday, Aug 22, 2026-07:33 PM (IST)
शोपियां ( मीर आफताब ) : शोपियां जिले के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली और ओलावृष्टि हुई है। जिले के अलग-अलग हिस्सों से ओले गिरने की खबर सामने आई है, जिससे किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
अचानक हुई ओलावृष्टि से बागों और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खासकर फलदार बागानों में ओलावृष्टि का असर पड़ने की संभावना है।
किसानों और बागवानों का कहना है कि मौसम की मार से उनकी मेहनत प्रभावित हो सकती है। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक बार फिर शोपियां के किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
