Maa Vaishno Devi के भक्तों के लिए खुशखबरी! जल्द बनने जा रहा नया नेशनल हाईवे
Friday, Nov 07, 2025-07:40 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर डेस्क : मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक बड़ी राहत की खबर आने वाली है। सरकार ने एक नए नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) का प्रस्ताव दिया है। यह नया रास्ता हिमाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर तक की यात्रा को आसान बनाएगा और लगभग 343 किलोमीटर की दूरी घटाएगा, जिससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।
इस समय हिमाचल प्रदेश के चंबा से कटरा (वैष्णो देवी मंदिर) तक जाने के लिए यात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। जो कि कुल दूरी लगभग 343 किलोमीटर बनती है। अब एक नया नेशनल हाईवे रूट बनाने की योजना है, जिससे यात्रा छोटी और आरामदायक हो जाएगी। पहले चरण में लगभग 5 किलोमीटर की दूरी घटेगी (343 से 338 किमी तक), और जब पूरा 130 किलोमीटर लंबा नया मार्ग तैयार हो जाएगा, तो यह सफर और भी छोटा हो जाएगा।
दोनों राज्यों को मिलेगा फायदा
यह नया हाईवे सिर्फ वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर दोनों राज्यों के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा।
चंबा से वैष्णो देवी की यात्रा और आसान होगी। मणिमहेश और चंबा घाटी जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक पहुंचना भी सरल होगा। दोनों राज्यों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
