GMC Baramulla में डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े

Tuesday, Nov 24, 2026-11:02 AM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): सरकारी मेडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.) बारामूला में पोस्टग्रेजुएट (पी.जी.) डॉक्टरों और सीनियर रेजिडेंट्स ने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा स्टाइपेंड बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि आवास, भोजन, परिवहन और अन्य आवश्यक खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके चलते स्टाइपेंड में उचित बढ़ोतरी बेहद जरूरी है।

डॉक्टरों ने जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की कि उनके स्टाइपेंड में जल्द संशोधन कर उचित बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से लंबित है और कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जा चुका है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन और हड़ताल जारी रहेगी।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। इसके लिए उन्होंने अलग से डॉक्टरों की व्यवस्था की है, ताकि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को उपचार संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। डॉक्टरों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की कि उनके जायज मुद्दों पर जल्द ध्यान देकर समस्या का समाधान किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News