आम आदमी की कमर तोड़ रहे फलों के दाम, आसमान छू रही कीमतें

4/12/2024 10:02:13 AM

रामगढ़: इस समय फलों के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है जिसे लेकर लोगों में भारी रोष है।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी आज उधमपुर में करेंगे चुनाव प्रचार, किए गए कई कड़े सुरक्षा प्रबंध

लोगों ने बताया कि इस समय नवरात्रे चल रहे हैं और हर एक ने व्रत रखा हुआ है, लेकिन जब फल खरीदने जाते हैं तो वहां पर दाम दोगुने मिलते हैं तो वह खाली हाथ लौट आते हैं। फलों के दामों में कोई गिरावट नहीं आई है। लगातार दाम बढ़ रहे हैं। वहीं अनार, अमरूद, सेब, अंगूर सभी फल 150 के पार बिक रहे हैं। लोगों ने बताया कि फल इतने महंगे हैं कि वे बच्चों को खाने के लिए नहीं दे पा रहे और खुद भी नहीं खा रहे हैं। इसलिए लोगों ने सरकार से मांग की है कि फलों के दाम कम किए जाएं, ताकि फल सस्ता मिल सके।

Sunita sarangal

Advertising