Ramban में ईवीएम-वीवीपैट के रैंडमाइजेशन का पहला चरण आयोजित

3/21/2024 2:46:44 PM

रामबन (बिलाल बानी): लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के रैंडमाइजेशन का पहला चरण आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), रामबन, बसीर-उल-हक चौधरी की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वी.वी. पैट के आबंटन के लिए पहले चरण का रैंडमाइजेशन किया गया था। मतदान के सुचारू संचालन के लिए सीयू और बीयू के साथ 205 ई.वी.एम. और एसी-54 (रामबन) के लिए 218 वी.वी. पैट और बीयू और सीयू के साथ 236 ईवीएम और एसी-55 (बनिहाल) के लिए 251 वी.वी. पैट आबंटित किए गए थे।

ये भी पढ़ेंः- Samba News: अगर आप बिना जाम में फंसे माता वैष्णो देवी या कश्मीर जाना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर

इस अवसर पर बोलते हुए, डी.ई.ओ. रामबन ने कहा कि रैंडमाइजेशन का उद्देश्य बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है।

डी.ई.ओ. ने राजनीतिक प्रतिनिधियों को रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और उन्हें आश्वासन दिया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Neetu Bala

Advertising