Pakistan में बिगड़ रहे हालात, ईदगाह में सेना ने लोगों पर चलाई गोलियां (VIDEO)
Thursday, Jun 11, 2026-11:02 AM (IST)
जम्मू डेस्क (दिनेश ठाकुर/शिवम बक्शी): स्थानीय सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सेना के जवानों ने सुबह के समय रावलकोट के ड्रेक ईदगाह इलाके में गोलीबारी की। जानकारी मिली है कि इस गोलीबारी में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक युवक की मौत हो जाने की भी सूचना मिली है।
मिली खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह ड्रेक ईदगाह में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाने के लिए एम्बुलेंस को इलाके में आते-जाते देखा गया।
स्थानीय सूत्रों ने यह भी दावा किया कि आगे बढ़ रहे सुरक्षाकर्मियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे कथित तौर पर इलाके से पीछे हट गए। वहीं ड्रेक ईदगाह में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जबकि पीड़ितों की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने आ रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
