पुंछ में खून बना पानी, चाचा ने भतीजे को दी दर्दनाक मौत

3/30/2024 1:22:29 PM

पुंछ(धनुज): पुंछ जिले में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि चाचा द्वारा की गई फायरिंग में भतीजे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को लेकर ताजा Update, जारी हुई एडवायजरी

जानकारी के अनुसार पुंछ जिले में शुक्रवार देर रात जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव दारा दुलियां में पारिवारिक विवाद के चलते फायरिंग हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो परिवारों में कुछ घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बीच देर रात मामला काफ़ी गंभीर हो गया जिसमें जोगिंदर सिंह पुत्र जोध सिंह ने अपनी 12 बोर की रायफल से अपने भतीजे गगनदीप सिंह पुत्र कुलबीर सिंह पर गोली चला दी। इस फायरिंग में गगनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :  Poonch News : जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर Landslide को लेकर आई ताजा खबर

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु नगर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है जबकि पुलिस ने मृतक के चाचा-चाची को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

Sunita sarangal

Advertising