श्रीनगर के लाल बाजार में आग से हड़कंप, तीन मंजिला मकान की अटारी से उठीं लपटें

Wednesday, Feb 18, 2026-04:34 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें कई रिहायशी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए। आग पर काबू फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया।

जानकारी के अनुसार बटमालू स्थित स्टेट फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद नौशहरा, हजरतबल और एमआर गंज फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर तीन मंजिला मकान के अटारी हिस्से में भीषण आग लगी हुई थी। टीम ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया, ताकि आग आसपास के मकानों तक न फैल सके।

अधिकारियों ने बताया कि आग से एक मुख्य मकान सहित उससे जुड़े तीन अन्य रिहायशी मकान, जिनमें अटारी भी बनी हुई थी, क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि फायर कर्मियों की समय पर कार्रवाई के कारण आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया।

यह पूरा अभियान फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल आलोक कुमार की निगरानी में चलाया गया, जबकि मौके पर डिप्टी डायरेक्टर एफईएस कमांड श्रीनगर मीर आकिब हुसैन और मोबिलाइजिंग ऑफिसर एजाज अहमद शाह ने टीम का मार्गदर्शन किया। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News