खराब मौसम पर भारी पड़ी आस्था, मचैल माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धा
Sunday, Aug 23, 2026-03:23 PM (IST)
जम्मू ( मुकेश ) : खराब मौसम के बावजूद रविवार को मचैल माता के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जम्मू के रूपनगर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि मौसम चाहे कितना भी खराब हो, माता रानी के दर्शन की उनकी इच्छा और गहरी आस्था उन्हें मचैल माता के दरबार तक खींच लाई।
श्रद्धालुओं ने कहा कि मां चंडी के दरबार में पहुंचकर दर्शन करने से मन को अपार शांति और संतुष्टि का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि माता के दर्शन उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव भी है।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और सभी की खुशहाली की कामना की। खराब मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था यह दर्शाती है कि उनके लिए माता के दर्शन सबसे बढ़कर हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
