Jammu Kashmir Breaking: भूकंप से कांपी धरती, लोगों में मचा हड़कंप

Saturday, May 18, 2024-10:28 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर(रविंदर): जम्मू-कश्मीर में आज सुबह लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में भूकंप आने की सूचना प्राप्त हुई है। इस दौरान हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किमी नीचे था। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 आंकी गई है। फिलहाल इस दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News