Rajouri में Traffic Police का सख्त Action, DSP एजाज अहमद ने वाहन चालकों को दी हिदायत

Saturday, Aug 29, 2026-07:06 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी-पुंछ रेंज ट्रैफिक के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) एजाज अहमद ने शनिवार को नौशहरा क्षेत्र का दौरा कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

डी.एस.पी. ने चालकों से ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, गलत पार्किंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ट्रैफिक कर्मियों को भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। DSP एजाज अहमद ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ट्रैफिक पुलिस की प्राथमिकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए