क्या आपका भी Driving License हो गया Expire? अब घर बैठे ऐसे करें Renewal

Monday, Sep 28, 2026-10:45 AM (IST)

जम्मू(विक्की): ड्राइविंग लाइसैंस के नवीनीकरण के लिए आर टी.ओ या ए.आर.टी.ओ कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब एक साल से कम समय पहले समाप्त हुए ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन आयुक्त, जम्मू-कश्मीर विशेष पाल महाजन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की गई जानकारी में बताया कि ऐसे लाइसेंस का नवीनीकरण अब स्वत: मंजूरी के तहत ऑनलाइन किया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार पात्र आवेदक नवीनीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे पूरी कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइसेंस का प्रिंट भी घर पर ही निकाला जा सकेगा। इसके लिए आर.टी.ओ. या ए.आर.टी.ओ. कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

परिवहन आयुक्त ने कहा कि इस सुविधा का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाना और उनका समय बचाना है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कार्यालयों में आने-जाने में बचने वाले समय का उपयोग समाज के हित में किया जा सकता है।

इस व्यवस्था से लाइसैंस नवीनीकरण की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होने के साथ लोगों को कार्यालयों में लगने वाली कतार और अतिरिक्त समय से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News