BJP को झटका, जिला प्रधान सहित कइयों ने थामा इस पार्टी का हाथ

4/11/2024 11:25:25 AM

दोमाना: विभिन सियासी पार्टियों के नेता और कार्यकर्त्ता एक पार्टी को छोड़कर दूसरी में शामिल होने का क्रम जारी है। बुधवार को मिश्रीवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 

यह भी पढ़ें :  Breaking News : पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह उपस्थित थे। मिश्रीवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान हरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में ठाकुर बलवान सिंह ने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ गए हैं। झूठ और जुल्मों की राजनीति ने देश को बेरोजगारी और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है। कांग्रेस सभी लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

Sunita sarangal

Advertising