Shopian की बदहाल सड़क बनी लोगों के लिए मुसीबत, लोगों ने जताई नाराजगी
Monday, Aug 17, 2026-04:09 PM (IST)
शोपियां ( मीर आफताब ) : ठोकर, दीन मोहल्ला और शादाब करवा को जिला मुख्यालय शोपियां से जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और खराब सतह के चलते स्थानीय लोगों का रोजाना सफर मुश्किल हो गया है। हालात इस कदर खराब हैं कि मरीजों और खासकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने सरकार से इस मामले पर तुरंत ध्यान देने और जरूरी मुरम्मत शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है और सड़क पर बने कई गड्ढे आने-जाने वालों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें अक्सर गर्भवती महिलाओं को इसी सड़क से अस्पताल ले जाना पड़ता है, लेकिन गड्ढों और खराब सतह की वजह से यह सफर बहुत मुश्किल और तकलीफदेह हो जाता है।" उन्होंने अधिकारियों से सड़क की मुरम्मत को प्राथमिकता देने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
