DIG का इस पुलिस स्टेशन में औचक दौरा, रिकॉर्ड की हुई जांच

4/13/2024 10:12:56 AM

जम्मू: डी.आई.जी. जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज डा. सुनील गुप्ता (आई.पी.एस.) ने दोमाना पुलिस स्टेशन का औचक दौरा कर एम.एच.सी. रुम, मालखाना व हवालात का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के महिला डैस्क, साइबर रजिस्टर और एन.सी.आर. रजिस्टर की भी जांच की। थाने का रिकार्ड मेंटेन होने व थाना परिसर के आस-पास साफ-सफाई होने पर पर डी.आई.जी. ने संतुष्टि जताई।

यह भी पढ़ें :  लोकसभा चुनाव 2024 : कश्मीरी प्रवासियों के लिए जारी हुए नए आदेश

उन्होंने अगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एस.पी. रूरल व थाना प्रभारी दोमाना को क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस से समय-समय पर लोगों की समस्याओं को सुन कर उसके समाधान के लिए काम करने को कहा। महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाने को भी कहा गया। डी.आई.जी. ने जम्मू में जारी नशा विरोधी मुहिम को लेकर पुलिस से एन.डी.पी.एस. के मामलों पर विशेष फोकस देने, सड़क दुर्घटनाओं और भूमि विवाद के मामलों को सुलझाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए। थाने के मेंटेन रिकार्ड को देखते हुए सुनील गुप्ता ने ए.एस.आई. रोमेश चंद्र (एम.ए.एस.आई.) व महिला हैल्प डैस्क की प्रभारी परमजीत कौर को 500 रुपए नकद का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

Sunita sarangal

Advertising