एंटी करप्शन ब्यूरो की रेड पर उपमुख्यमंत्री का पहला बयान आया सामने, भावुक होकर कहा....

Wednesday, Feb 25, 2026-12:16 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू कश्मीर में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उपमुख्यमंत्री के भाई के घर पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी को लेकर उपमुख्यमंत्री  सुरिंदर चौधरी का भावुक बयान सामने आया है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि, "हम एक फौजी के बेटे हैं। हमने मेहनत से तिनका-तिनका जोड़कर सब कुछ बनाया है।" इसे लेकर उन्होंने गहरा दुख जताया है। 

विजय चौधरी, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (DySP) के पद पर हैं, के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार सुबह ACB की टीम ने छापेमारी कर तलाशी ली। इस कार्रवाई के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा, "हम एक फौजी के बेटे हैं। हमने मेहनत से तिनका-तिनका जोड़कर सब कुछ बनाया है।" सुरिंदर चौधरी ने कहा कि उनके भाई ने आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। वे उन स्थानों पर ड्यूटी देते रहे जहां आम लोग जाने से भी डरते थे। 

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आज उनके भाई के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और अन्यायपूर्ण है। इस घटना को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी से कमाई गई संपत्ति पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह छापेमारी जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा बताई जा रही है, हालांकि ACB ने अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News